हैदराबाद गोलीबारी से जुड़े संदिग्ध की पहचान हुई

हैदराबाद, 15 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में शामिल हमलावरों में से एक की पहचान विकार अहमद के रूप में हुई है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

जांचकर्ताओं द्वारा दर्ज किए गए प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और हमलावरों द्वारा छोड़ी गई एक सीडी के विश्लेषण के बाद विकार की पहचान हुई है। सीडी में विकार द्वारा टाइप किया हुआ एक पत्र पाया गया है।

विकार द्वारा कथित रूप से स्थापित आतंकी संगठन, तहरीक गल्बा-ए-इस्लाम ने यह कहते हुए हमले की जिम्मेदारी ली है कि 18मई, 2007 को मक्का मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया है।

ज्ञात हो कि पुराने शहर के शाहली बंदा इलाके में शुक्रवार को दो हमलावरों ने गोलीबारी कर एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी थी, जबकि ऐतिहासिक मक्का मस्जिद पर हमले की तीसरी बरसी के मद्देनजर पुलिस पहले से चौकस थी।

विकार नकाब पहने हुए एक मोटरसाइकिल के पीछे बैठा हुआ था और उसका साथी हेलमेट पहन कर मोटरसाइकिल चला रहा था।

हमलावरों को पकड़ने के लिए गठित विशेष दलों द्वारा पुराने शहर में शुक्रवार की रात से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस आयुक्त ए.के.खान ने कहा कि मक्का मस्जिद विस्फोट की बरसी के मद्देनजर पूरे शहर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खान ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विकार को प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का पूर्व सदस्य बताया जाता है। पिछले वर्ष 18 मई को इसी तरह के एक हमले में एक पुलिस कर्मी की हत्या करने का भी उस पर आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+