हिमाचल में युवती की आत्महत्या का मामला सीबीआई को
मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसेफ और न्यायाधीश दीपक गुप्ता की खंडपीठ ने मृत युवती के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
न्यायाधीश जोसेफ ने कहा कि मामले को सीबीआई को सौंप देना अधिक उपयुक्त होगा।
सरकार ने इससे पहले मामले की सीआईडी जांच का आदेश दिया था।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) प्रदीप कुमार सरपाल के बेटे सिद्धार्थ के साथ विवाह प्रस्ताव का लौटा दिए जाने के बाद शिमला में 28 मार्च को रितु नामक एक युवती ने आत्महत्या कर ली।
महिला के रिश्तेदारों का कहना है कि रितु और सिद्धार्थ एक दूसरे को 15 वर्षो से जानते थे। सिद्धार्थ इस समय मंडी जिले में उप न्यायाधीश हैं।
प्राथमिकी के अनुसार सरपाल, उनका बेटा और कुछ पुलिसकर्मी रितु की मौत के बाद उसके आवास में पहुंचे और सबूतों से छेड़छाड़ का प्रयास किया। उस दौरान घर में मृत युवती का कोई रिश्तेदार उपस्थित नहीं था।
इसके बाद पुलिस ने सरपाल, उनकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और सबूतों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications