पाकिस्तान के लिए कर्ज को आईएमएफ की मंजूरी
न्यूयार्क, 15 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)के बोर्ड ने पाकिस्तान को 1.13 अरब डॉलर का कर्ज देने और कुछ लक्ष्यों से उसे छूट देने को मंजूरी दी है।
आईएमएफ ने शुक्रवार को कहा कि खराब सुरक्षा स्थिति और तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बावजूद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार पाकिस्तान ने तिमाही बजट घाटे सहित कुछ लक्ष्यों से छूट का आग्रह किया था। इस आग्रह को स्वीकार करने के अलावा आईएमएफ कर्ज का भुगतान तीन के बजाय दो किस्तों में करने पर राजी हो गया। अब पाकिस्तान पर करीब 10.66 अरब डॉलर का कर्ज हो गया है।
आईएमएफ के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब भी काफी कमजोर है और बढ़ती महंगाई तथा सुरक्षा से जुड़े खर्चो का दबाव अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications