ब्रिटिश अभिनेत्री का पोलांस्की पर आरोप (लीड-1)
न्यूयार्क, 15 मई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड स्थित अपने घर में नजरबंद फिल्म निर्देशक रोमन पोलांस्की की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। तीन दशक पहले के 13 वर्षीय किशोरी से यौन दुर्व्यवहार मामले में अमेरिका में प्रत्यर्पण पर फैसले का इंतजार कर रहे पोलांस्की पर एक ब्रिटिश अभिनेत्री ने भी यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
शैर्लेट लुईस का आरोप है कि 80 के दशक में जब वह 16 वर्ष की थीं तो पोलांस्की ने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था।
अब 42 वर्ष की हो चुकीं लुईस लास एंजेलिस में अपनी वकील ग्लोयिा एलर्ड के कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष उपस्थित हुईं और उन्होंने आरोप लगाया कि पोलांस्की ने पेरिस में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। यद्यपि उन्होंने अपने आरोप के संबंध में विस्तृत जानकारी और प्रमाण नहीं दिए हैं।
उनकी वकील एलर्ड ने कहा है कि लुईस अमेरिकी अदालतों में इन आरोपों को पेश करके यह बताना चाहती हैं कि पोलांस्की पर वर्तमान में जो मामला चल रहा है वह उनसे जुड़ा इस तरह का अकेला मामला नहीं है। पोलांस्की पर 1977 में 13 वर्षीय किशोरी को यौन दुर्व्यवहार की शिकार बनाने का आरोप है।
लुईस के प्रति पोलांस्की के कथित यौन दुर्व्यवहार के चार साल बाद 1986 में उनकी फिल्म 'पाइरेट्स' में अभिनय किया था।
लास एंजेलिस पुलिस विभाग ने लुईस का बयान लेने की पुष्टि की है यद्यपि इस मामले में अब तक कोई औपचारिक जांच शुरू नहीं हुई है। पोलांस्की के वकीलों ने लुईस के आरोपों की जानकारी से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications