चीनी पर्वतारोही की धौलगिरी पर्वत पर मौत
काठमांडू, 15 मई (आईएएनएस)। विश्व की सातवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट धौलगिरी पर चढ़ाई के अभियान पर निकले चीन के असैन्य पर्वतारोहियों के पहले समूह में शामिल एक पर्वतारोही की खराब मौसम की वजह से मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पर्वतारोही दल बुधवार को धौलगिरी (8,167 मीटर) पर पहुंच गया था। एक दिन बाद दल के लौटते वक्त आठ पर्वतारोहियों को कोहरे और खराब मौसम का सामना करना पड़ा। इस दौरान चीन के शिनझेन प्रांत के रहने वाले लीबीन की मौत हो गई जबकि अन्य चार घायल हो गए।
धौलगिरी पर्वत पर चढ़ाई करने वाला चीन का यह पहला नागरिक पर्वतारोही दल था। यह पर्वत नेपाल के पश्चिमोत्तर में स्थित है और इसे विशेष पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है।
चीनी दूतावास ने घायल पर्वतारोहियों को बचाने के लिए दो हेलिकाप्टर भेजे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
