पाकिस्तान में 33 श्रमिकों का अपहरण
इस्लामाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली इलाके से शनिवार को काम से लौट रहे कम से कम 33 श्रमिकों को अज्ञात शरारती तत्वों ने अगवा कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण (डब्ल्यूएपीडीए) के श्रमिक कुराम एजेंसी में काम से लौट रहे थे। इसी दौरान कार और पीकअप वाहनों से उन्हें अगवा कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बाताया कि शरारती तत्वों ने श्रमिकों के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया और उन्हें अज्ञात जगहों पर लेकर चले गए। पुलिस श्रमिकों के तलाश में लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications