परीक्षा दे रहे छात्र पर गोलियां बरसाईं
मेरठ, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार को एक युवक एक कॉलेज के परीक्षा हाल में दिनदहाड़े घुसकर एक छात्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गया। परीक्षा दे रहे छात्र को पांच गोलिया लगी हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शहर के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ कॉलेज में शनिवार की दोपहर यह वारदात हुई। यहां एम.फिल. की प्रवेश परीक्षा दे रहे दीपक राठी को गोली मारी गई।
लालकुर्ती थाना-प्रभारी नरेश वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि दीपक को एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि हमलावार युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की 15 टीमें बनाई गई हैं।
वर्मा ने मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवक परीक्षा हॉल में घुसा और दीपक को पांच गोलियां मारकर वहां से भाग गया। घटना के बाद पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications