अफगानिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता दाउद अहमदी के हवाले से बताया,"संगीन जिले के तिरकदाम इलाके में अफगान और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने शुक्रवार रात आतंकियों के ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान 10 आतंकवादी मारे गए।"
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने कार्रवाई के दौरान तालिबान के स्थानीय कमांडर मुल्ला मुहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। अहमदी ने कहा कि इस दौरान सुरक्षा बलों की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications