ब्रिटेन में लेबर सांसद पर हमला
एक पुलिस सूत्र ने कहा कि उनको अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में एक 21 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया और उसे पूर्वी लंदन पुलिस स्टेशन में रखा गया है।
स्कॉटलैंड यार्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, "शुक्रवार शाम को 3.20 बजे पुलिस को फोन किया गया कि एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। उनको अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत खतरे से बाहर है।"
लाइब्रेरी का संचालन करने वाले न्यूहैम कौंसिल के सूत्र ने कहा कि पुस्तकालय में सुरक्षा के इंतजाम हैं लेकिन जब सांसद जनता से मुलाकात करते हों तो उनकी सुरक्षा के पूरे प्रबंध नहीं हो सकते।
टिमास अपने निर्वाचन क्षेत्र ईस्ट हैम में काफी लोकप्रिय हैं और पिछले सप्ताह वह देश में सबसे अधिक अंतर से चुनाव जीतने वाले सांसद थे।
पिछली लेबर सरकार में वित्त विभाग में कनिष्ठ मंत्री के साथ ही 'डिजिटल ब्रिटेन' मंत्री भी थे। वह पहली बार वर्ष 1994 में सांसद बने। राजनीति में आने से पहले टिमास ने दूरसंचार उद्योग में 15 वर्षो तक काम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications