शेखावत के निधन पर गडकरी ने शोक जताया
गडकरी ने कहा कि शेखावत के निधन से देश ने एक उत्कृष्ट राजनेता, कुशल प्रशासक और लोकनेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि शेखावत के निधन से देश और भाजपा को भारी क्षति हुई है।
गडकरी ने कहा कि शेखावत भाजपा की पहली पीढ़ी के नेता थे और उन्होंने जनसंघ और फिर भाजपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शेखावत ने जनसंघ और भाजपा में सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया और बाद में अपने महत्वपूर्ण कायरें की वजह से उपराष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हुए।
गडकरी ने कहा कि शेखावत अपने जुझारूपन और कर्मठता के कारण तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने और पार्टी को उनकी प्रशासनिक कार्यक्षमता पर हमेशा गर्व रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications