तस्करी के खिलाफ 4 करोड़ डॉलर खर्च
समाचार एजेंसी ईएफई ने मेक्सिको के समाचार पत्र 'मिलेनियो' के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है। समाचार पत्र के अनुसार अमेरिका के इस गुप्त इकाई में मेक्सिको के लगभग 200 पुलिस और सैन्यकर्मी शामिल हैं।
इस इकाई को अमेरिका के औषध प्रवर्तन प्रशासन (डीईए) ने प्रशिक्षण दिया था। इस इकाई ने मेक्सिको के कम से कम चार बड़े मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। अमेरिका और मेक्सिको की इस गुप्त इकाई को 'एसआईयू' के नाम से जाना जाता है।
समाचार पत्र के अनुसार 'एसआईयू' को डीईए की ओर से वेतन, उपकरण और प्रशिक्षण के लिए गत चार वर्षो में चार करोड़ डॉलर मिले। समाचार पत्र ने डीईए के दस्तावेजों के आधार पर कहा है कि अमेरिकी कांग्रेस को बजट में वर्ष 2011 के लिए 1.08 करोड़ डॉलर देने के लिए कहा गया है।
मेक्सिको सरकार और अमेरिकी दूतावास को भरोसा है कि 'एसआईयू' के जरिए मादक पदार्थो की तस्करी पर लगाम कसने में सफलता हासिल होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications