मोदी के वकील सौंपेंगे बोर्ड को जबाव
मोदी ने बीसीसीआई के सचिव एन.श्रीनिवासन को ई-मेल कर बताया कि शनिवार को उनके वकील मोहम्मद एम.आबदी कारण बताओ नोटिस का जवाब और इस मामले से जुड़े दस्तावेज वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई के कार्यालय में जमा करेंगे।
मोदी ने श्रीनिवासन से कुछ ऐसे अधिकृत व्यक्तियों को नियुक्त करने का अनुरोध किया है जो इन दस्तावेजों और सुबूतों को प्राप्त करने के बाद उन्हें इसकी सही रसीद दे।
इससे पहले बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव या तीसरे किसी के मौजूद रहने पर मोदी व्यक्तिगत तौर पर जवाब सौंपने का विचार कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को मुंबई में हुए आईपीएल के फाइनल मैच के तत्काल बाद मोदी को निलंबित कर दिया गया था। साथ उन्हें एक आरोप पत्र भेजा गया था और इसका जवाब देने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया था।
बाद में मोदी के आग्रह पर बीसीसीआई ने उनको जवाब देने के लिए शनिवार तक का समय दे दिया। मोदी के खिलाफ प्रसारण अधिकार देने और बोली लगाने में रिश्वत लेने सहित पांच आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications