क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
देह व्यापार में लिप्त 22 हिरासत में
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस ने राजगीर के नौ विभिन्न होटलों में छापामार कर देह व्यापार के धंधे में लिप्त 22 लोगों को हिरासत में लिया। इन दिनों पर्यटक स्थल राजगीर में प्रसिद्घ मलमास का मेला चल रहा है।
नालंदा के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने शनिवार को बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में 11 महिलाएं, कुछ होटलों के मालिक और प्रबंधक भी शामिल हैं। सभी महिलाएं बिहार के बाहर की बताई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें