उपराष्ट्रपति ने शेखावत के निधन पर शोक जताया
अंसारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि लंबे समय तक राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए शेखावत को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा के प्रति सपर्मण, सेवा भावना और सादगी के लिए शेखावत को हमेशा जनता का स्नेह और आदर मिला।
अंसारी ने कहा कि अपने शानदार राजनीतिक जीवन में शेखावत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री बने और उन्हें देश का उपराष्ट्रपति व राज्यसभा का सभापति बनने का भी गौरव हासिल हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications