गूगल ने ऑनलाइन स्टोर 'नेक्सस वन' बंद किया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गूगल को उम्मीद थी कि उपभोक्ताओं को सीधे मोबाइल फोन की बिक्री की पहल अमेरिकी सेलफोन उद्योग में एक नए व्यापार मॉडल को शुरू करेगी। इससे ग्राहक मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों से जुड़े बगैर सीधे मोबाइल फोन खरीद सकेंगे।

मौजूदा समय में किसी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी की सेवा दो वर्ष के लिए लेने पर उपभोक्ताओं को कंपनी मोबाइल फोन खरीद के लिए सब्सिडी देती हैं।

गूगल के स्मार्टफोन प्रयासों के अध्यक्ष एंडी रुबीन ने शुक्रवार को ब्लॉग पर स्वीकार किया कि इस पहल ने योजना के अनुसार कार्य नहीं किया।

रुबिन ने कहा, "हमने नेक्सस वन को जनवरी में एंड्रॉयड हैंडसेट के बारे में जानकारी देने और लोगों को आसानी से इस फोन को खरीदने की सुविधा देने के दो लक्ष्यों को ध्यान में रखकर शुरू किया था।"

उन्होंने कहा कि हर अविष्कार की तरह इसके कुछ हिस्सों ने बेहतर प्रदर्शन किया और कुछ ने नहीं। एंड्रॉयड को दुनिया भर में उम्मीद से अधिक स्वीकार्यता मिली लेकिन वेब स्टोर को नहीं।

यह फोन मोबाइल सेवा कंपनी टी-मोबाइल द्वारा सब्सिडी पर मिलना जारी रहेगा। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करने वाले अन्य दर्जनों मोबाइल फोन अन्य ऑपरेटरों के यहां उपलब्ध होंगे। वेबसाइट गूगल.कॉम/फोन अब गूगल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम चला रहे विभिन्न प्रकार के फोन के बारे में जानकारी देने का काम करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+