ग्रेनेड हमले में घायल पुलिसकर्मी ने दम तोड़ा
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सराफ कदल इलाके में किए गए ग्रेनेड हमले में इस पुलिसकर्मी के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान और एक अन्य नागरिक घायल हो गए थे।
अधिकारी ने बताया, "इस हमले में कांस्टेबल बिलाल को गंभीर चोटें आईं थीं। वह त्राल इलाके के रहने वाले थे। शनिवार को सूरा चिकित्सा संस्थान में उन्होंने दम तोड़ दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications