शेखावत के निधन पर नेताओं ने दुख जताया

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शेखावत के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह निष्पक्ष, निष्ठावान और स्वाभिमानी थे। उनकी मौत से देश ने एक राष्ट्रभक्त और मिलनसार व्यक्ति खो दिया। लालू ने कहा कि शेखावत किसी पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे।

राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शेखावत के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इसे राजनीतिक बिरादरी के लिए बड़ी क्षति बताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर ने शेखावत के निधन को पार्टी का ही नहीं बल्कि देश की क्षति बताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ भाजपा खड़ी है। ठाकुर ने उन्हें एक निष्ठावान नेता बताया।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि राजनति में आने वाली पीढ़ी के लोगों को शेखावत के आदर्श से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका वात्सल्य प्रेम अतुलनीय था और वह पार्टी की हित की नहीं बल्कि देश के हित को प्राथमिकता देते थे।

शेखावत को बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ की वजह से गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शेखावत को शनिवार सुबह 11.10 बजे मृत घोषित किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+