शहजाद के 3 मददगार पाकिस्तानी गिरफ्तार

वाशिंगटन। अमेरिका में न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वेयर पर विफल आतंकवादी हमले के मुख्य आरोपी फैसल शहजाद को हवाला के जरिए रकम मुहैया करने के आरोप में पाकिस्तान के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की गिरफ्तारी गुरुवार को बोस्टन में की गई और तीसरे की गिरफ्तारी मायेन इलाके से की गई। इन पर आव्रजन के नियमों के उल्लंघन का आरोप भी है।

समाचार चैनल सीबीएस न्यूज के अनुसार जांच अधिकारियों के पास इस बात की जानकारी है कि शहजाद ने न्यूयार्क में तबाही मचाने के लिए जरूरी रकम की व्यवस्था हवाला के जरिए की थी। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हमले के लिए पूरी रकम का इंतजाम उसने हवाला के जरिए ही किया था या फिर कुछ रकम इस अवैध प्रक्रिया के जरिए मंगाई थी।

उल्लेखनीय है कि टाइम्स स्क्वेयर के बाहर खड़ी शहजाद की कार में विस्फोटक पाए गए थे। इसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी हुई थी। संदेह इस बात का भी है कि उसने इस वाहन को खरीदने और अमेरिका से दुबई जाने का टिकट खरीदने के लिए भी उसने हवाला की रकम का ही इस्तेमाल किया था।

सीएनन ने खबर दी है कि संघीय अधिकारियों ने शहजाद की जांच से जुड़ी कई जानकारियों के बाद छापेमारी की कार्रवाई गुरुवार को की गई। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, "हमारी जांच कई पहलुओं पर केंद्रित है। मसलन, शहजाद को पैसे कहां से कैसे मिले। उसे पैसे देने वाला कौन थ। वह किन दोस्तों और सहयोगियों से मिला। उसके फोन, ई-मेल और यात्रा संबंधी जानकारी भी ली जा रही है।"

एटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने गुरुवार को बताया, "गिरफ्तार किए तीनों लोगों का संबंध शहजाद से था। परंतु हम इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्थ नहीं हैं कि इनके संबंध शहजाद से किस तरह के थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+