एमसीआई की जगह नया पैनल
नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के प्रमुख के भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में घिरने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस निकाय को भंग करते हुए शुक्रवार को इसके स्थान पर चिकित्सकों का सात सदस्यीय एक पैनल गठित करने का फैसला किया।
एमसीआई के प्रमुख केतन देसाई ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद सरकार ने इसे भंग करने का निर्णय लिया। अब सरकार जो पैनल गठित करने जा रही है कि उसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पूर्व निदेशक पी. वेणुगोपाल को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है।
देसाई को गत 22 अप्रैल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया था। उन पर मेडिकल कॉलेजों को घूस लेकर मान्यता देने का आरोप है।













Click it and Unblock the Notifications