मायापुरी में रेडिएशन खतरा बरकरार

नई दिल्ली। सरकार द्वारा दिल्ली के मायापुरी इलाके को रेडिएशन मुक्त घोषित किए जाने के बावजूद यहां रेडिएशन का खतरा बरकरार है।

पर्यावरण क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ग्रीनपीस ने अपनी जांच के बाद ये जानकारी दी है कि पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रेडिएशन का खतरा बना हुआ है। उल्लेखनीय है यहां रेडिएशन से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

संस्था की एक टीम ने शुक्रवार सुबह मायापुरी का दौरा किया था। टीम के एक विशेषज्ञ ने कहा कि जांच में पता चला है कि इलाके में विकिरण का खतरा अधिक है। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने मायापुरी के कबाड़ी यार्ड को क्लीन चिट दे दी थी। ग्रीनपीस ने जाचं के बाद इकट्ठा सूचनाओं को स्थानीय निवासियों और संबंधित अधिकारियों से साझा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+