पेट्रोल पंप हड़ताल से दिल्ली परेशान

दिल्ली सरकार ने बजट में डीजल पर वैट 12.5 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है। जिसके विरोध में पेट्रोल पंपों के मालिक हड़ताल पर चले गए। उन्होंने पेट्रोल पंप बंद का ऐलान कर दिया। पंप मालिकों का कहना है कि दिल्ली में डीजल की बिक्री में 40 फीसदी कमी आई है। इसी वजह से पंप मालिकों ने शुक्रवार को हड़ताल रखी है।
हड़ताल की वजह से कंपनी के डायरेक्ट पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लगी दिखाई दीं। यही नहीं पेट्रोल के लिए झड़पें भी हुईं। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। इससे पहले अप्रैल में भी पंप मालिकों ने हड़ताल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications