तीरंदाजी ट्रेनर पर प्रशिक्षुओं के यौन उत्पीड़न का आरोप
बलात्कार से संबंधित अन्य खबरें पढ़ें
गुनिन चांगमाई तीरंदाजी के मुख्य प्रशिक्षक हैं। महिला तीरंदाजों ने प्रशिक्षक के खिलाफ एसआईए को लिखित शिकायत भेजी है। कुछ महिला तीरंदाज ने अपने साथ हुए घिनौने अनुभवों के बारे में भी बताया। तीरंदाजों ने आरोप लगाया, "हम लोगों में से ज्यादातर के साथ तीरंदाज प्रशिक्षक ने छेड़छाड़ कोशिश की है। प्रशिक्षक हम पर अश्लील टिप्पणियां करने के अलावा हमारा यौन उत्पीड़न करने की कोशिश भी करते रहे हैं।"
अखिल असम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष जयंत बोरो ने बताया, "महिला तीरंदाजों ने हमें चांगमाई के दु्रव्यवहार की सूचना दी है। वह महिला तीरंदाजों को ना सिर्फ प्रशिक्षण देते वक्त निशाना बनाते रहे हैं बल्कि प्रशिक्षण स्थल के बाहर भी कई बार उन्होने महिला प्रशिक्षुओं का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की है।" बारो ने कहा, "प्रशिक्षक कुछ पुरुष प्रशिक्षुओं के साथ भी खराब व्यवहार करते हैं।"













Click it and Unblock the Notifications