कैमरन की पत्नी ने नौकरी छोड़ी
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार सामंथा पांच महीने की गर्भवती हैं। वह 'स्मिथसन' नाम की एक कंपनी में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर कार्यरत थीं। अब उनकी योजना इस कंपनी के लिए सप्ताह में दो दिन बतौर सलाहकार काम करने की है।
उन्होंने कहा, "मैं नौकरी छोड़ने के बार में पिछले कुछ समय से विचार कर रही थी।" माना जा रहा है कि सामंथा सितंबर में अपने चौथे बच्चे को जन्म देंगी।
कैमरन और सामंथा की एक बेटी नैंसी ग्वेन और एक बेटा ऑर्थर हैं। उनके एक बेटे इवान की बीते साल मौत हो गई थी। वह शारीरिक रूप से अक्षम था।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications