आतंकवादियों के खिलाफ और कार्रवाई करे पाक : हिलेरी
हिलेरी ने वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादियों के खिलाफ अभी काफी कुछ करना है। उनसे जब 'पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने' संबंधी बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में पाकिस्तान से काफी उम्मीदें रखता है।
पाकिस्तान के साथ सामरिक रिश्ते के संबंध में हिलेरी ने कहा, "सच्चाई यह है कि हमने आतंकवाद के खिलाफ अपने एजेंडे से बढ़कर पारस्परिक संबंधों का विस्तार किया है। हम मजबूत और व्यापक संबंधों को बनाने की कोशिश पर ध्यान दे रहे हैं।"
न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वेयर पर हमले की साजिश पर चिंता व्यक्त करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, "हाल ही में हुए हमले की कोशिश से हम चिंतित हैं, संयोग से यह हमला सफल नहीं हो सका।"
हिलेरी ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार और सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करनी चाहिए। टाइम्स स्क्वेयर मामले के संबंध में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पाकिस्तान ने अमेरिका को काफी सूचनाएं मुहैया कराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications