काउचर वीक 15-18 जुलाई तक

सूत्रों ने पुष्टि की है कि 'फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया' (एफडीसीआई) ने सभी प्रतिभागियों को पत्र लिखकर 'देहली काउचर वीक' में उनकी रुचि जानना चाही है। दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में यह आयोजन होगा।

यद्यपि इसमें हिस्सा लेने वाले डिजाइनरों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाने वाली है लेकिन एफडीसीआई के अध्यक्ष सुनील सेठी कहते हैं कि यह आयोजन बड़े स्तर पर होगा और इसमें डिजाइनरों के चयन की प्रक्रिया जटिल होगी।

एफडीसीआई इससे पहले मुंबई में दो बार 'एचडीआईएल काउचर वीक' का आयोजन कर चुकी है।

इसके दिल्ली में आयोजन की मुख्य वजह यह है कि ज्यादातर डिजाइनर यहीं रहते हैं और उन्होंने वैवाहिक पोशाकों पर बहुत पैसा खर्च किया है।

दिल्ली में 'विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक' (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) के 15 संस्करण और 'देहली फैशन वीक' (डीएफडब्ल्यू) और 'वेन हुसैन इंडिया मैंस वीक' (डब्ल्यूएचआईएमडब्ल्यू) के एक-एक संस्करण का आयोजन हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+