रोहतांग सुरंग 2015 तक पूरी हो जाएगी
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्स अभियंता पी.के.महाजन से मुलाकात के बाद धूमल ने संवाददाताओं को बताया, "काम जून में शुरू होगा और फरवरी 2015 में समाप्त हो जाएगा।"
घूमल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यह महत्वाकांक्षी परियोजना थी। उन्होंने ही इस परियोजना को लाहौल घाटी के लोगों के लिए मंजूर किया था। यह इलाका हिमपात और रोहतांग दर्रे के बंद होने के कारण देश के अन्य हिस्सों से कटा रहता है।
धूमल ने कहा, "परियोजना की कुल लागत 1,458 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications