न्यूयार्क में संदिग्ध वाहन देखा गया
न्यूयार्क, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में यूनियन स्क्वे यर के निकट एक संदिग्ध वाहन के खड़े होने की खबर मिलते ही अफरा-तफरी मच गई।
समाचार एजेंसी डीपीए सिन्हुआ के अनुसार इस वाहन में दो गैस कनस्तर रखे हुए थे। पुलिस और बम निरोधक दस्ते के लोग इस वाहन की जांच कर रहे हैं।
जब एक व्यक्ति ने कार में दो कनस्तरों को देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया।
उल्लेखनीय है कि एक मई को टाइम्स स्क्वे यर के निकट एक कार मिली थी जिसमें बम रखा हुआ था। सतर्कता की वजह से इस विस्फोट के प्रयास को विफल कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications