कमउम्र पुरुषों का साथ कम कर सकता है जिंदगी
लंदन, 14 मई (आईएएनएस)। यदि आपके साथी की उम्र आपसे कम है तो इससे आपकी जिंदगी कम हो सकती है। एक नए शोध में पता चला है कि कम उम्र के पुरुषों संग जीवन बिताने पर महिलाओं की औसत आयु कम हो सकती है।
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक यदि साथी की उम्र महिला से सात वर्ष कम हो तो महिला की मृत्यु जल्दी होने की संभावना 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
शोधकर्ता स्वेन ड्रीफाल कहते हैं, "उम्र का अंतर जितना ज्यादा होता है पत्नी औसत आयु उतनी ही कम होती है। महिलाओं के लिए सबसे अच्छा यह है कि वह अपनी ही उम्र के पुरुषों से विवाह करें।"
शोध में यह भी पाया गया है कि जो पुरुष कम उम्र की महिला से विवाह करते हैं वे लंबे समय तक जीवित रहते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, "पति-पत्नी की समान आयु की तुलना में जहां पति की उम्र अपनी पत्नी से सात से नौ वर्ष अधिक होती है उनमें मृत्यु का खतरा 11 प्रतिशत तक कम हो जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications