उप्र में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल का अधिकतम तापमान का रिकार्ड है।
वाराणसी का अधिकतम तापमान 45.2, इलाहाबाद का 45, कानपुर का 44.2, बहराइच का 44.5 और लखनऊ का 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications