उड़ीसा का विधायक आंध्र में गिरफ्तार
जेना सानाखेमुंडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें गुरुवार शाम विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया गया। गंजम के पुलिस अधीक्षक शेफीन अहमद खान ने शुक्रवार को आईएएनएस को इस संबंध में जानकारी दी।
खान ने कहा कि शुक्रवार को जेना को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने विधायक की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जेना को अपने क्षेत्र के एक अपराधी की हत्या के मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार राबी बेहेरा उर्फ चिकन रबी की एक जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications