बिहार में आग लगने से 100 घर जले
पटना, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आग लगने के कारण करीब एक सौ घर जलकर राख हो गए। इस घटना में एक बच्चा झुलस गया।
पुलिस के अनुसार सबलपुर गांव के हरिजन टोला में दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई और आग ने धीरे-धीरे करीब 100 घरों को अपने चपेट में ले लिया।
इधर, पंजवारा के थाना प्रभारी सुरेन्द्र मोहन विश्वास ने बताया कि इस घटना में 90 से ज्यादा घर जलकर पूरी तरह राख हो गये। उन्होंने कहा कि घटना में एक बच्चा भी झुलस गया है।
उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications