गडकरी के बयान के विरोध में राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन

पटना, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के खिलाफ 18 मई को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी।

राजद की पटना में शुक्रवार को हुई एक बैठक में गडकरी द्वारा राजद अध्यक्ष तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बारे में अपशब्द कहे जाने की निन्दा की गई तथा 18 मई को राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

राजद के प्रधान महासचिव रामकृपाल यादव ने बैठक के बाद बताया कि 18 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन तथा धरना दिया जाएगा। इसके बाद इस मुद्दे पर अगले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

यादव ने बताया कि बैठक में राज्य में भ्रष्टाचार तथा महंगाई के खिलाफ भी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि गडकरी ने बुधवार को चण्डीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त दोनों नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहे थे जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी मांग ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+