कारतूस घोटाला मामले में 4 सिपाही गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सिपाहियों में फैजाबाद पुलिस के आर्मोरर जितेंद्र सिंह और अमर सिंह, गोरखपुर पुलिस का आर्मोरर राजेश शाही और 30वीं वाहिनी प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) गोंडा का आर्मोरर सुशील कुमार मिश्रा शामिल है। इन सभी की गिरफ्तारी पिछले दिनों पकड़े गए बस्ती जिले के आर्मोरर राम कृपाल सिंह की निशानदेही पर हुई।
बस्ती के पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि हमारे आर्मोरर से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद एसटीएफ ने बस्ती पुलिस के सहयोग से गोरखपुर, फैजाबाद, और गोंडा जिलों में गुरुवार देर रात इन पुलिसकर्मचारियों की गिरफ्तारियां की गईं।
गौरतलब है कि बीते 30 अप्रैल को एसटीएफ ने सरकारी गोदामों से कारतूसों की चोरी का भंडाफोड़ कर दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवानों, तीन राज्य पुलिस के सिपाहियों और एक राज्य पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक यशोदानंदन सिंह को भारी संख्या में चोरी के कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने यशोदानंदन सिंह को इस पूरे गिरोह का सरगना बताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications