हैदराबाद में पुलिकर्मी की हत्या, आतंकी हमले का संदेह (लीड-1)
यह घटना शाम को शाहली बांदा इलाके में स्थित वोल्गा होटल के समीप हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने पुलिस पर अंधाधुध गोली चलानी शुरू कर दी।
ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में 18 मई को हुए विस्फोट की तीसरी बरसी से पहले सुरक्षा इंतजाम के तहत पुलिस को यहां तैनात किया गया था। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए।
हमले में आंध्र प्रदेश विशेष पुलिस (एपीएसपी) के कांस्टेबल रमेश की मौत उस्मानिया अस्पाताल ले जाते समय हुई। दो अन्य जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
पुलिस प्रमुख ए. के. खान ने पत्रकारों से कहा कि इस वारदात में विकार अहमद उर्फ वीकरुद्दीन उर्फ अली खान के शामिल होने का संदेह है।
पुलिस शहर के विभिन्न जगहों पर वाहनों और लोगों की तलाशी ले रही है।
आतंकी हमले से जुड़ी खुफिया चेतावनी के बाद एक पखवाड़े से शहर में जारी तलाशी अभियान के बावजूद यह हमला अचंभित करने वाला है।
विस्फोट करने की योजना के आरोप में लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी 34 वर्षीय मोहम्मद जिया उल हक को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था।
पिछले साल भी विस्फोट की दूसरी बरसी पर पुराने शहर के फल्कुनुमा इलाके में इसी तरह के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि मक्का मस्जिद में विस्फोट की बरसी पर हुआ हमला आतंकवादी घटना से जुड़ी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि पिछले साल के समान ही इस वर्ष का हमला है।
खान ने कहा,"हम यह निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि इस वारदात के पीछे विकार का हाथ है, लेकिन मुझे उसके शामिल होने का संदेह है। इसके अलावा अन्य भी इसमें शामिल हो सकते है।"
उल्लेखनीय है कि मक्का मस्जिद में 18 मई 2007 को नमाज के दौरान हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी। पांच लोगों की मौत विस्फोट की घटना के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications