मेरठ में 11 लाख रुपये की जाली नोट के साथ 2 गिरफ्तार
लखनऊ में राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विनय कुमार और मोनू कुमार नाम के दो तस्करों को मेरठ के सदर बाजार बस अड्डे के पास से शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 1,000 और 500 रुपये के जाली नोट, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
बृजलाल के मुताबिक दोनों उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वे इसी साल से इस धंधे में शामिल हुए हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में नकली नोटों की तस्करी करते थे।
एसटीएफ अधिकारियों के बताया कि दोनों आरोपी बरामद नकली नोटों की खेप सहारनपुर के किसी टीटू नाम के व्यक्ति को पहुंचाने आए थे। दोनों से उनके गिरोह से बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications