चीन में मूसलाधार बारिश से 86 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नागरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी चीन में मई की शुरुआत में बारिश आरंभ हुई थी। इसमें अब तक 86.4 करोड़ डॉलर की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।
अधिकारियों का कहना है कि हुनान प्रांत में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। इस प्रांत में बुधवार तक 42,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications