हैदराबाद में पुलिसकर्मी की हत्या, अलर्ट
यह घटना शाम को शाहली बांदा इलाके में स्थित वोल्गा होटल के समीप हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने पुलिस पर अंधाधुध गोली चलानी शुरू कर दी।
ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में 18 मई को हुए विस्फोट की तीसरी बरसी से पहले सुरक्षा इंतजाम के तहत पुलिस को यहां तैनात किया गया था। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए।
हमले में आंध्र प्रदेश विशेष पुलिस (एपीएसपी) के कांस्टेबल रमेश की मौत उस्मानिया अस्पाताल ले जाते समय हुई। दो अन्य जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
पुलिस शहर के विभिन्न जगहों पर वाहनों और लोगों की तलाशी ले रही है।
पिछले साल भी विस्फोट के दूसरी बरसी पर पुराने शहर के फल्कुनुमा इलाके में इसी तरह के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि मक्का मस्जिद में 18 मई 2007 को नमाज के दौरान हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी। पांच लोगों की मौत विस्फोट की घटना के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications