निरुपमा की मां से पुलिस जेल में करेगी पूछताछ
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एन. के. अग्रवाल ने निरुपमा की मां सुधा पाठक को पुलिस हिरासत में भेजे जाने की अपील खारिज करते हुए जांचकर्ताओं को उनसे जेल में पूछताछ की अनुमति दी।
सुधा पाठक के वकील ने गुरुवार को दायर की गई जमानत याचिका को जरूरी कागजातों की कमी के आधार पर शुक्रवार को वापस ले लिया। अब दोबारा नई जमानत याचिका दायर की जाएगी।
नई दिल्ली के एक अखबार में काम करने वाली निरुपमा 29 अप्रैल को कोडरमा स्थित अपने घर में मृत पाई गईं थी। निरुपमा की कथित हत्या के आरोप में तीन मई को उनकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया था।
निरुपमा एक दूसरी जाति के पत्रकार प्रियभांशु से शादी करना चाहती थीं। यह रिश्ता उनके परिवारवालों को मंजूर नहीं था।
निरुपमा के परिवारवालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है जबकि प्रियभांशु का कहना है कि यह हत्या का मामला है।
आगे की जांच के लिए झारखण्ड पुलिस अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications