एकमुश्त कर से संचालकों के मुनाफे पर कोई असर नहीं : ट्राई
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन जे.एस.शर्मा से जब अतिरिक्त स्पेक्ट्रम के लिए लगाए जाने वाले कर की राशि और संचालकों के मुनाफे पर पड़ने वाले उसके प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह एक छोटी राशि होगी। मैं नहीं समझता कि इसका दूरसंचार संचालकों के मुनाफे पर या टैरिफ पर कोई असर पड़ेगा।"
ज्ञात हो कि ट्राई ने अपनी सिफारिश में मंगलवार को सुझाव दिया था कि 6.2 मेगा हट्र्ज से अधिक का 2जी रेडियो स्पेक्ट्रम इस्तेमाल करने वाले दूरसंचार संचालकों पर एकमुश्त कर लगाया जाए। यह कर 3जी की वर्तमान कीमत के आधार पर जोड़-घटा कर निकाली जाएगी। 3जी की नीलामी प्रक्रिया जारी है।
इसके पहले शुक्रवार को दिन में संचार मंत्री ए.राजा ने कहा कि ट्राई की सिफारिशों पर कोई निर्णय लेने से पहले एक सुनवाई आयोजित की जाएगी और संचालकों के पक्ष सुने जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications