क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आंध्र प्रदेश में गर्मी से 26 की मौत

By Staff
Google Oneindia News

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकत्तर हिस्से प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं और तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।

हैदराबाद सहित तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण गर्मी से बुरी तरह प्रभावित हैं।

राज्य के 23 में से 14 जिलों में शुक्रवार को 26 लोगों के मरने की सूचना मिली है। भीषण गर्मी के चलते गुरुवार को 18 लोगों की मौत हो गई थी।

खमम जिले के रामगुनदाम में शुक्रवार को तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। अदिलाबाद जिले में भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा।

हैदराबाद में पारा चढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में मानसून आने तक तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बरकरार रहेगा।

कुछ जिलों में गर्मी की तपिस की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके चलते भरी दोपहरी में सड़के सुनसान दिखाई दे रही हैं और लोग घर में ही रहना बेहतर समझ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के. रोसैया ने स्वास्थ्य एवं आपदा विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी की वजह से होने वाली मौतों पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने गर्मी से लोगों को बचाने के लिए विभागों को सभी तरह के इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X