देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आगामी 48 घंटों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को आगामी दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हुई। वहीं जम्मू एवं कश्मीर, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश हुई। इस दौरान केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।
आईएमडी के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लू का कहर जारी है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही रहेगा।
पटना में मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई कमी होने के आसार नहीं है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि अगले एक दो दिनों में बारिश के भी आसार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications