बैंकाक के वित्तीय जिले में ग्रेनेड हमले (लीड-1)

थाई मीडिया की रिपोर्टो के अनुसार सिलोम रोड पर स्थित सालादायेंग स्काईट्रेन स्टेशन में तैनात सैनिकों पर अज्ञात हमलावरों ने एम 79 ग्रेनेड दागे। यह क्षेत्र बैंकाक का वित्तीय जिला होने के साथ-साथ मनोरंजन स्थलों के लिए भी मशहूर है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आसपास के रहने वालों ने छह विस्फोटों की आवाजें सुनीं। राष्ट्रीय समाचार पत्र की वेबसाइट के अनुसार इस हमले में दो लोग घायल हो गए।

ग्रेनेड से हमले उसी समय हुए जब सिलोम के ठीक उत्तर में स्थित एक वाणिज्यिक जिले की राटचाप्रासांग रोड के करीब सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक सैन्य अभियान चलाया गया। इन प्रदर्शनकारियों यहां नाकेबंदी कर रखी थी।

राटचाप्रासांग से यूनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीडी) के हजारों सदस्यों को हटाने के लिए थाईलैंड सरकार द्वारा एक अभियान चलाए जाने बाद भड़की ताजा हिंसा में शुक्रवार को कम से कम एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। इसके अलावा दो पत्रकार और दो प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

यूडीडी ने तीन अप्रैल से जिले पर कब्जा कर रखा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा संसद भंग करके नए चुनाव करवाएं।

इस सप्ताह प्रधानमंत्री द्वारा पेश किए गए शांति प्रस्ताव के असफल हो जाने के बाद सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेना का सहारा लिया।

बैंकाक के प्रमुख प्रदर्शन स्थल पर सेना तैनात है। यहां पिछले दो महीनों से जारी विरोध प्रदर्शनों में 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

बैंकाक के कई इलाकों में गुरुवार रात यूडीडी के सदस्यों और सेना के बीच हिंसक झड़पें हुईं। यूडीडी के सुरक्षा मामलों के प्रमुख मेजर जनरल खाट्टिया सावासडिपोल जब विदेशी संवाददाताओं को साक्षात्कार दे रहे थे, तभी उनके सिर में गोली मार दी गई।

गंभीर रूप से घायल सावासडिपोल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने शुक्रवार को बताया कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि बैंकाक में सात अप्रैल से आपातस्थिति लागू है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+