किशोर ने पिता और दादी की गोली मारकर हत्या की (लीड-1)

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार को शहर के महानगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी की है, जहां हेड कंस्टेबल के पद पर तैनात 47 वर्षीय रमाशंकर साहू के बेटे उत्कर्ष ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या का शक उस पर न जाए लिहाजा उसने अपने एक हाथ में एक गोली भी मार ली।

लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता आनंद श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि महानगर ब्वॉज इंटर कालेज के छात्र उत्कर्ष ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कहा था कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के समय उत्कर्ष के अलावा उसके पिता और दादी ही घर पर थे। उसकी मां कुछ दिन पहले छोटी बहन को लेकर अपने मायके चली गई थी।

आरोपी छात्र ने नाबालिग होने का दावा करते हुए पुलिस को अपनी उम्र 17 साल बताई है, लेकिन पुलिस उसकी सही उम्र पता लगाने के लिए चिकित्सीय परीक्षण करने की बात कह रही है।

महानगर थाना प्रभारी आर.के.गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि चिकित्सीय जांच के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुप्ता के मुताबिक उत्कर्ष की बुरी संगत के कारण रमाशंकर अक्सर उसे डांटते रहते थे। किसी बात पर शुक्रवार सुबह-सुबह डांटे जाने से नाराज बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की सर्विस रिवॉल्वर से पिता और दादी के सिर पर गोली मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक जख्मी उत्कर्ष को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य है।

उधर, महानगर ब्वॉज इंटर कालेज के प्राचार्य जेम्स के. सी. ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें घटना के बारे में पता चला है, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+