एंटनी अगले हफ्ते जाएंगे ओमान

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "ओमान के दो दिनों के आधिकारिक दौरे के लिए एंटनी सोमवार को नई दिल्ली से रवाना होंगे।"

वर्ष 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओमान यात्रा के बाद यह पहला उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ओमान के दौरे पर जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया, "भारत और ओमान के बीच बेहतर सैन्य संबंध है।"

प्रवक्ता ने कहा कि सैन्य संबंधों को लेकर दोनों देशों के बीच वर्ष 1972 में एक प्रोटोकाल समझौता हुआ था।

इसके बाद भारत और ओमन के बीच सैन्य संबंधों में बढ़ोतरी हुई है।

पिछले साल अक्टूबर में ओमान के रॉयल एयर फोर्स के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास के लिए भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान जगुआर वहां गए थे।

दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के बाबत एंटनी मस्कट में ओमान के रक्षा मंत्री सईद बद्र बिन सौद बिन हरीब अल बुसैदी के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे।

रक्षा मंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ओमान जाएगा। इसमें रक्षा सचिव प्रदीप कुमार में भी रहेंगे।

इसके अलावा एंटनी ओमान के अन्य बड़े राजनीतिक नेताओं और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+