आठ भारतीयों सहित अपहृत ब्रिटिश जहाज मुक्त
प्राधिकरण के अनुसार एमटी सेंट जेम्स पार्क नामक ब्रिटेन के एक जहाज को 28 दिसंबर को सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने अपहृत कर लिया था। जिस समय अदन की खाड़ी में सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा किया था उस समय इस पर चालक दल के 26 सदस्य मौजूद थे जिसमें आठ भारतीय शामिल थे।
जहाज के मालिकों को सूचित कर दिया गया है कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज इस समय एक सुरक्षित बंदरगाह पर खड़ा है।
चालक दल के सदस्यों में शामिल भारतीयों की पहचान और अन्य जानकारियों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications