Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

व्यवसायीकरण से क्रिकेट के नुकसान : माकपा

बसु ने कहा कि आईपीएल के माध्यम से क्रिकेट को लक्ष्य बनाकर की जा रही धन की उगाही पर रोक लगनी चाहिए।

पत्रकारों से मुखातिब बसु ने कहा, "हमने देखा कि आईपीएल में बहुत बड़ी मात्रा में पैसा लगा है। हम यह नहीं जानते कि टीमों में किस तरह का पैसा लगा है। हिस्सेदारों की कमाई और टीमों में लगाए जा रहे पैसे को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं और इस कारण इस पूरी प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए।"

बसु ने कहा कि आईपीएल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने कहा, "आईपीएल में बिल्कुल भी पारदर्शिता नहीं है। हमारी सरकार पिछले दो वर्षो से क्या कर रही है। कुछ टीमों ने तो पिछले कुछ वर्षो से अपने खर्चो का लेखा-जोखा भी नहीं दिया है, ऐसे में इस विषय पर सरकार क्यों चुप रही।"

यह पूछे जाने पर कि क्या आईपीएल के कारण ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा है। बसु ने कहा, "मैं खेल विशेषज्ञ नहीं लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि जब किसी खेल का पूरी तरह व्यवसायीकरण हो जाए और खिलाड़ी खेलने की जगह पैसे कमाना शुरू कर दें तो फिर उनके खेल पर इसका असर तो पड़ेगा ही।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+