खाप पंचायतों पर कांग्रेस और इनेलो के रुख की निंदा
माकपा नेता नीलोत्पल बसु ने संवाददाताओं से कहा, "वाकई में यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों पार्टियां (कांग्रेस और इनेलो) इस मुद्दे को राजनीतिक होड़ के रूप में ले रही हैं और इससे अपना हित साधना चाहती हैं। यह कोशिश राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के बदले मध्यकालीन युग में धकेल देगी।"
बसु़ ने कहा, "हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री के व्यवहार से हम बहुत नाराज हैं। राज्य सरकार को कानून की हिफाजत के लिए खाप पंचायतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन वह इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रही है।"
ज्ञात हो कि खाप पंचायतें हिंदू विवाह कानून में संशोधन करने तथा समान गोत्र में शादी पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं।
बसु ने कहा, "शादी दो व्यक्तियों के बीच का मामला है। लेकिन खाप पंचायतें समान गोत्र में शादी करने वाले जोड़े का सामाजिक बहिष्कार कर रही हैं यहां तक कि उनकी हत्याएं भी कर रही हैं। यह पूरी तरह अक्षम्य है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications