चीन ने कनाडाई तेल कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी
उत्तरी अमेरिका में 'पैन वेस्ट' को सबसे बड़े तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादकों में माना जाता है। 'पैन वेस्ट' के साथ करार करने वाली चीनी कंपनी पर वहां की सरकार का पूर्ण स्वामित्व रहेगा।
चीन के साथ हुए इस सामरिक समझौते के बाद 'पैन वेस्ट एनर्जी ट्रस्ट' ने एक बयान जारी कर कहा यह एक बहुत बड़ा और मुख्य निवेश है।
चीन 45 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 81.7 करोड़ डॉलर चुकता करेगा। कनाडा की कंपनी चीन को अपनी पांच फीसदी हिस्सेदारी पहले ही 43.5 करोड़ डॉलर में बेच चुकी है। इस तरह यह सौदा करीब 1.25 अरब डॉलर में हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications