केतन देसाई की न्यायिक हिरासत बढ़ी
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ओ. पी. सैनी ने जेल अधिकारियों को देसाई, जे. पी. सिंह, कंवलजीत सिंह और सुखविंदर सिंह को 28 मई को अदालत के सामने पेश करने के निर्देश दिए।
देसाई और तीन अन्य लोगों को 22 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इन पर पंजाब में एक मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए दो करोड़ रुपये का रिश्वत लेने का आरोप है।
अदालत ने देसाई की जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी थी और शुक्रवार को कंवलजीत सिंह और सुखविंदर सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई 28 मई तक के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications