लिट्टे पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई गई (लीड-1)
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, "केंद्र सरकार ने लिट्टे के खिलाफ प्रतिबंध की अवधि दो साल बढ़ा दी है। इस आशय की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई।"
बयान में लिट्टे पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने की वजह नहीं बताई गई। श्रीलंका में सेना ने पिछले वर्ष मई में लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन और उसके सभी प्रमुख सहयोगियों को ढेर कर तमिल विद्रोही संगठन का सफाया कर दिया था।
तमिल विद्रोहियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या किए जाने के बाद वर्ष 1992 में इस संगठन पर गैर कानूनी गतिविधि (निरोधक)अधिनियम के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद से प्रत्येक दो वर्ष बाद प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications